Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेटखेल

WC Semfinal Match: टीम इंडिया की हार से दुखी फैन ने खाया जहर

खेल डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल्स मैच 1 में टीम इंडिया की हुई पराजय से क्रिकेट फैन बेहद आहत हैं। अब न किसी को मैच देखने में इंटरेस्ट बचा है और न कोई अब क्रिकेट मैच की चर्चा करना चाहता है। कुछ लोगों के आंख आंसू छलक रहे हैं। कुछ ऐसे भी जिनके मन में अभी कसक रह गई है कि काश धोनी रन आउट न होते और टीम इंडिया फाइनल तक पहुंच जाती।

न्यूजीलैंड से मिली हार की इसी गम के बीच ओडिशा में एक क्रिकेट प्रशंसक को हार का दुख सहा नहीं गया तो जहर खा लिया। मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले के धरमगढ़ का है। जिला चिकित्सा अधिकारी बनालता देवी ने बताया कि युवके पेट में जहर था जिसका इलाज किया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply