Site icon Yashbharat.com

पन्ना में तेज हवा-बारिश से दीवार ढही, महिला घायल; कटनी में इलाज के दौरान हुई मौत

n24647388010297dc1856c48ac366593119b77ba52d1ae008686356157c098f2d52b488fdb

शाहनगर (पन्ना): पन्ना में तेज हवा-बारिश से दीवार ढही, महिला घायल; कटनी में इलाज के दौरान हुई मौत, पड़ोसी जिला पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरी गांव में सोमवार देर शाम तेज हवा और बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। गांव में अचानक गिरी दीवार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कटनी में बड़ा एक्शन: एंबुलेंस की सफाई महिला से कराने का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी तुरंत बर्खास्त

पन्ना में तेज हवा-बारिश से दीवार ढही, महिला घायल; कटनी में इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, कचौरी गांव निवासी 42 वर्षीय माया बाई राठौर पत्नी प्रेम सिंह राठौर सोमवार शाम गांव की पुट्ठा फैक्ट्री से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ एक पुरानी दीवार के सहारे खड़ी हो गईं।

इसी बीच कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और माया बाई उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत शाहनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया।

मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Exit mobile version