Delhi Assembly में तू-तू, मैं-मैं: LG के भाषण के दौरान AAP विधायकों का वॉकआउट

Delhi Assembly में तू-तू, मैं-मैं: LG के भाषण के दौरान AAP विधायकों का वॉकआउट। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई. जैसे ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लग गए।

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई. जैसे ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लग गए. आप विधायकों ने बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों को हटाने के लिए विरोध जताया, जिसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने उनके खिलाफ एक्शन लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित 11 आप विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित करने का आदेश दिया. निष्कासित किए गए विधायकों में आतिशी के अलावा वीरेंद्र काद्यान्न, कुलदीप, गोपाल राय, जरनैल सिंह, संजीव झा, अनिल झा, विशेष रवि, सोमदत्त और वीर सिंह धींगन शामिल हैं.

वहीं, उपराज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी, जिसमें यमुना पुनरुद्धार, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कलियों, का नियमित करण शामिल है. यह सरकार विकसित दिल्ली संकल्प पत्र को नीतिगत रूप से अंगीकार करेगी और आमजन से किए गए वादों को पूरा करने के साथ ही उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि यह नीतिगत दस्तावेज वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विभागों को 100 दिन का एजेंडा दिया गया है. मेरी सरकार ने पहली बैठक में ही कैग के रिपोर्ट को विधानसभा की पटल पर रखने का निर्णय किया है।

Exit mobile version