उत्तरप्रदेशFEATURED

Vrindavan Boat Tragedy: यमुना में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई लापता-रेस्क्यू जारी

Vrindavan Boat Tragedy: यमुना में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई लापता-रेस्क्यू जारी, उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल 32 लोग सवार थे, जो नदी में गिरकर डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

Vrindavan Boat Tragedy: यमुना में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई लापता-रेस्क्यू जारी

पीपों के पुल से टकराकर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुक्तसर, मोगा और लुधियाना से आए श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन घूमने आया था। सुबह निधिवन के दर्शन के बाद वे यमुना में नौका विहार के लिए निकले थे। केशीघाट से सवार हुई मोटर बोट मांट थाना क्षेत्र में बने पीपों के पुल से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई लोगों को बचाया गया

हादसे के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हालांकि, नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

सेना भी बचाव कार्य में शामिल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। गोताखोरों और सैन्य कर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। देर शाम तक कई शवों को भी नदी से बाहर निकाला जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

खुशियां बदलीं मातम में

धार्मिक यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के लिए यह दिन एक दर्दनाक त्रासदी में बदल गया। जो लोग सुबह दर्शन और यात्रा के लिए निकले थे, वे कुछ ही घंटों में हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button