Site icon Yashbharat.com

Voting LIVE Updates: बिहार में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, औरंगाबाद में बड़ी साजिश नाकाम

27 10 2020 giriraj singh 20201028 73251

Bihar 1st Phase Voting LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं। आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। लोकजनशक्ति पार्टी यानी LJP के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी इलाके से पिछली बार (2015 के विस चुनाव में) लालू की पार्टी राजद के 27 विधायक जीतकर आए थे। पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए भी पहला दौर बेहद महत्वपूर्ण है। दलों के हिसाब से देखें तो पहले चरण में RJD के सबसे ज्यादा 25 विधायक मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर JDU है, जिसके 23 विधायक हैं। भाजपा के 13 और कांग्रेस के 8 विधायक हैं।

Exit mobile version