Site icon Yashbharat.com

प्रोजेक्ट नभचर : पक्षियों के लिए करेंगे दाना पानी की व्यवस्था, विज़न ग्रुप ने की पहल

IMG 20250310 WA0021

प्रोजेक्ट नभचर : पक्षियों के लिए करेंगे दाना पानी की व्यवस्था, विज़न ग्रुप ने की पह

कटनी | विज़न ग्रुप के टीनएजर्स सदस्यों के द्वारा समर वेकेशन में ग्रीष्मकाल के आगाज़ को देखते हुए, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से झिंझरी स्थित चितरंजन शैलवन से प्रोजेक्ट नभचर की शुरुआत की गई है, छात्रों के द्वारा शैलवन में सकोरों को रखा गया है, तथा नजदीकी सदस्यों को प्रतिदिन शाम को उन्हें दोबारा भरने की जिम्मेदारी दी गई है। कटनी के विभिन्न पार्क, वनों एवं अन्य स्थान पर भी स्थानीय रह वासियों की सहभागिता के साथ सकोरों की व्यवस्था की जा रही है। छात्रों के द्वारा रहवासियों से अपने-अपने छतों पर प्रतिदिन जल की उपलब्धता एवं घर के पुराने मटकों एवं दियों को डोनेट करने का आग्रह भी किया जा रहा है। सकोरों को रखने का अभियान 20 मार्च, विश्व गौरैया दिवस तक जारी रहेगा।

समूह अध्यक्ष आशुतोष माणके ने बताया कि बीते 3 वर्षों से हम अपने स्तर पर विभिन्न प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष भी प्रोजेक्ट नभचर के माध्यम से हमारे सदस्य अपने-अपने घरों के साथ कम से कम एक सार्वजनिक स्थान की भी जिम्मेदारी ले रहे हैं और स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं।

समर वेकेशन का सही उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण समूह विजन के टीनएज सदस्यों के द्वारा प्रकृति सेवा के लिए किया जा रहा यह कार्य अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा तथा उन्हें नेचर से कनेक्ट होने का मौका मिलेगा।

Exit mobile version