कलश यात्रा क़े साथ शुरू हुयी विश्वकर्मा भगवान कथा

IMG 20240515 WA0026

कटनी। बुधवार को प्रातः 7 बजे विश्वकर्मा मंदिर सिविल लाइन में एकत्रित हो कर विश्वकर्मा भगवान की कलश यात्रा का सुभारंभ भारत माता एवम विश्वकर्मा जीकी झांकी एवम प्रवचन कर्ता श्री दयाल विश्वकर्मा जी साथ में शोभायमान हो रहे थे कलश यात्रा बड़े धूम धाम से निर्धारित रूट से होती हुई बाबा घाट बजरंग मन्दिर में पूजा अर्चना कर कथा स्थल बाबा घाट में पहुंचे साथ में कलश पूजन एवम विश्वकर्मा भारत माता कि पूजा अर्चना कर प्रसाद में भोजन की व्यवस्था की गई शाम 4 बजे से भारत माता विश्वकर्मा भगवान की कथा का वाचन किया गया ।

जिसमे भगवान के प्रति आस्था रख सैकड़ों के तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया भगवान की कथा का वाचन विश्वकर्मा समाज द्वारा हो रहा है जिसमे माताओं नेभी अपनी भागीदारी के साथ आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 16 मई से 21 मई शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा।  विश्वकर्मा समाज महिला मंडल कटनी ने कहा कि सभी बंधुओ से निवेदन हैं कि समय से पहुंच कर धर्म लाभ ले

इसे भी पढ़ें-  NH-39 पर होटल रुद्राक्ष के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत; केबिन में फंसे ड्राइवर की दर्दनाक मौत