Site icon YASHBHARAT.COM

विश्व हिंदू परिषद का देशव्यापी ‘हित चिंतक अभियान’ शुरू: 6 दिसंबर तक पूरे भारत में 5 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य; विदर्भ क्षेत्र से 11 लाख और नागपुर में 1 लाख हित चिंतक जोड़ने की तैयारी-घर-घर दस्तक दे रहे VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता

rss

नागपुर/नई दिल्ली, yashbharat.com। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने संगठन के विस्तार और समाज के हर वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में अपने महत्वाकांक्षी ‘हित चिंतक अभियान’ की शुरुआत कर दी है। यह विशेष सदस्यता और जनसंपर्क अभियान आगामी 6 दिसंबर तक पूरे देश में निरंतर जारी रहेगा।

अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद ने देश भर में 5 करोड़ से अधिक नए हित चिंतक बनाने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें संगठन की सदस्यता दिला रहे हैं।

विदर्भ और नागपुर के लिए तय हुआ विशेष लक्ष्य

विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के महामंत्री प्रशांत तितरे ने इस अभियान की रूपरेखा और लक्ष्यों की जानकारी साझा की:

Exit mobile version