नवांकुर संस्था – बरयारपुर द्वाराआदर्श ग्राम बिरुहली में ग्राम उत्सव का किया गया आयोजन,ग्राम उत्सव – प्रतिभा सम्मान में ग्रामीणों ने दिखाया हुनर
नवांकुर संस्था – बरयारपुर द्वाराआदर्श ग्राम बिरुहली में ग्राम उत्सव का किया गया आयोजन,ग्राम उत्सव – प्रतिभा सम्मान में ग्रामीणों ने दिखाया हुनर
कटनी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला कटनी व जिला समन्वयक जी के निर्देशानुसार चयनित किये गए आदर्श ग्राम के ग्राम उत्सव का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए थे जिसमें रीठी विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 4 की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरयारपुर द्वारा चयनित किये गए आदर्श ग्राम बिरुहली में ग्राम उत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विकासखंड रीठी के विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद शाह जी द्वारा ग्राम उत्सव की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। इसके पश्चात आमंत्रित सभी अतिथियों का मंचासीन किया गया व ग्राम उत्सव में भाग लेने वाले सभी ग्रामीणों को बताया गया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम , द्वतीय व तृतीय स्थान दिया जाएगा जिसमे बच्चे, महिलाओं व वृद्धजनों ने हिस्सा लिया जिसमे, कुर्सी, चम्मच, गीत गायन, रस्साकशी व अन्तराक्षरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एवं सभी विजेता प्रतिभागियों को सील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पधारे मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केसवाल जी ने बताया कि यह अत्यंत गौरव की बात है जो शासन इस तरह के आयोजनों को आयोजित कर आमजन को एकसाथ एकजुट होकर पुराने बचपन के दिनों को यादकर यादें तरोताजा करते हुए मनोरंजक खेलों के साथ जुड़कर भाग लेने के अवसरों को प्रदान करता है। यह आयोजन आमतौर पर किसी गांव में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक ऐसा उत्सव है जिसमें गांव के लोग इकट्ठा होकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ मनाते हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान करते हैं किया। इसमें भारत माता की आरती एवं सरस्वती वंदना और लोकगीतों का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में समाज सुधार एवं नशा मुक्ति पर कुछ गीत गाए गए और मप्र गान आओ बनाएं अपना मप्र सहित कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिरुहली के सरपंच, सचिव व आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका के साथ ग्राम के समाजसेवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था ग्राम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरयारपुर के मो. मुस्तकीम खान, सुरेंद्र पाठक, परामर्शदाता गोवर्धन रजक, अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन, भावना सिंह के साथ ग्राम के अनीत सेन, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।*