
कटनी। टेवाईट महाविधालय की बी.एड छात्रा अदिति गौतम का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन हुआ है।
बड़े लक्ष्य को पाने का एक पड़ाव- महाविधालय का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण- अदिति
इस अवसर पर अदिति गौतम को सम्मानित करते हुए प्राचार्य जैनेंद्र द्विवेदी ने अपने समवोधन मे कहा कि मन की संकल्प शक्ति से छोटे से पिपरौंध ग्राम की छात्रा अदिति गौतम का प्रतिष्ठा पूर्ण लोक सेवा आयोग की चयन परीक्षा मे सफलता अर्जित की है।
जो सभी ग्रामीण क्षेत्र मे पढ़ने वाले छात्रों को प्रेरणा है, कालेज मे अदिति की मैंटर नीतू चौबे, विभागाध्यक्ष पूनम मिश्रा, रश्मि वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उप संचालक संचित जैन, असि. प्रोफेसर अजय दुबे, हरि प्रिया, शिवम परौहा, शीशंक जैन आदि सभी सहयोगियों ने बधाई दी।








