Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को पकड़ा,देवराकला में जुआ फड़ पर दबिश, 14,380 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

IMG 20261019 WA0140

विजयराघवगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को पकड़ा,देवराकला में जुआ फड़ पर दबिश, 14,380 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार 380 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान पुलिस को ग्राम देवराकला स्थित कन्या शाला स्कूल के पास जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता और कमलेश चौधरी को पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से 14,380 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह और प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version