Site icon Yashbharat.com

विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक जीवंत अभियान है – सुव्रत बाझल जैन

IMG 20250710 WA0050 scaled

विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक जीवंत अभियान है – सुव्रत बाझल जै

कटनी, दिनांक — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद, कटनी द्वारा नगर के बस स्टैंड स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में महाकौशल प्रांत सह मंत्री  सुव्रत बाझल जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि  संजय त्रिपाठी जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रमुख कटनी प्राध्यापक श्रीकांत शुक्ला नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी एवं नगर मंत्री संजय कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जहां एक ओर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद की नवीन नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसने आने वाले शैक्षणिक वर्ष में संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता  सुव्रत बाझल जैन  ने अपने उद्बोधन में कहा, “विद्यार्थी परिषद केवल संगठन नहीं, यह एक विचार है — राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को जागृत करने का अभियान है।” उन्होंने छात्रों को संगठन के उद्देश्यों से जुड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी। जिला कार्यवाह संजय जी ने कहा मै छात्र जीवन से विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा हूं एवं राष्ट्र भक्ति के बीज का रोपण मेरे हृदय विद्यार्थी परिषद के संस्कारों के माध्यम से ही हुआ है। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए संगठन की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कटनी द्वारा आयोजित यह समारोह छात्र शक्ति, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

 

Exit mobile version