Site icon Yashbharat.com

VIDEO समय पर नहीं मिला वृद्ध को कटनी जिला अस्पताल में इलाज, तोड़ा दम

Screenshot 20240615 175453

कटनी। जिला अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक वृद्ध जिसे उसके परिजन आटो से जिला अस्पताल लेकर पहुँची थी। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण वृद्ध की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वृद्ध के परिजन आटो में ही जिला अस्पताल गेट के बाहर 15 से 20 मिनट तक खड़े रहें इस दौरान ना ही कोई वार्ड ब्याय बाहर आया और ना ही डियूटी पर तैनात किसी स्वास्थ्य कर्मी ने वृद्ध की सुध ली।

अंततः वृद्ध को उसके परिजन 20 मिनट बाद ओपीडी में स्वयं स्ट्रेचर खींच के ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पीरबाबा निवासी वृद्ध अख्खी बर्मन 60 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version