मल्हाराश्रम स्कूल के प्राचार्य का छात्रों को धमकाने का वीडियो वायरल, सीएम हेल्पलाइन शिकायत से नाराजगी की चर्चा
शहर। प्रतिष्ठित मल्हाराश्रम स्कूल के प्राचार्य द्वारा छात्रावास के छात्रों को धमकाने का एक वीडियो शनिवार को सामने आया और वायरल हो गया। वायरल वीडियो में प्राचार्य देवेंद्र मेश्राम कथित तौर पर 11वीं कक्षा के छात्र को परीक्षा में फेल करने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र ने होस्टल में पंखा खराब होने, पानी की व्यवस्था न होने सहित अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत से नाराज होकर प्राचार्य ने छात्रों को बुलाया और उन्हें इंटरनल परीक्षा में शून्य अंक देकर फेल करने की बात कही।
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा तेज इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद होस्टल की व्यवस्थाओं और छात्रों को दी गई कथित धमकी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

