सतना में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL: दो तहसीलों के बाबू घूस लेते कैमरे में कैद

सतना में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL: दो तहसीलों के बाबू घूस लेते कैमरे में कैद

सतना में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL: दो तहसीलों के बाबू घूस लेते कैमरे में कैद। मध्य प्रदेश के सतना जिले में राजस्व विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो अलग-अलग तहसील कार्यालयों से जुड़े बाबुओं के रिश्वत लेने के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले के सामने आते ही प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मां जालपा देवी के दरबार में भक्तों की भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

सतना में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL: दो तहसीलों के बाबू घूस लेते कैमरे में कैद

वायरल वीडियो में एक मामला रघुराजनगर (कलेक्ट्रेट) तहसील से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा कोठी तहसील कार्यालय का है। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पहले वीडियो में रामशरण प्रजापति नामक व्यक्ति कथित तौर पर रिकॉर्ड निकालने के नाम पर पैसे लेते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी लोकायुक्त कार्रवाई में पकड़ा जा चुका है और बर्खास्त किया गया था, इसके बावजूद वह कार्यालय में बैठकर लोगों से पैसे मांगता नजर आ रहा है।

वहीं, दूसरे वीडियो में कोठी तहसील के बाबू उमेश शर्मा पर बंटवारा और नामांकन के कार्य के बदले रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। वीडियो में उन्हें कथित रूप से एक हजार रुपए लेते हुए दिखाया गया है।

मामले पर एसडीएम राहुल सिलाढ़िया ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहसीलदार सौरभ द्विवेदी ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सतना में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL: दो तहसीलों के बाबू घूस लेते कैमरे में कैद

Exit mobile version