Wednesday, May 6, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

VIDEO Katni: 50 से अधिक महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक अलका जैन ने कही ये बात

VIDEO Katni बीजेपी जिला कार्यालय में आज प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन के नेतृत्व मे लगभग 50 महिलाओ ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर मीडिया से बात करते पूर्व विधायक अलका जैन ने कहा कि भाजपा मेरा परिवार है, परिवार से अलग नहीं हो सकती।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे भाजपा द्वारा विभिन्न मोर्चो मे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओ के सम्मान मे महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसकी रूपरेखा के लिए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कटनी मे महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन के नेतृत्व मे आज 50 महिलाओ ने महिला मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रधानमंत्री नर्रेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओ के लिए किये गये कार्यो की सराहना की एवं कहा की यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मे जिस प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना ,लाडली बहना योजना ,प्रधान मंत्री आवास योजना एवं महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास किये गये है वो सराहनीय है।

जिससे प्रभावित होकर सभी महिलाओ ने हर्ष के साथ भाजपा महिला मोर्चा का दामान थामा है एवं आगामी महिला सम्म्मेलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उपस्थिति पर और सैकड़ों महिलाये भाजपा महिला मोर्चा का में शामिल होंगी एवं सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को सशक्त करेगी।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमीती सदस्य अलका जैन, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, सीमा जैन सोगानी, गीता गुप्ता, ज्योति विनय दीक्षित, अंकिता तिवारी के साथ कई महिलाये उपस्थित रही।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन ने अपनी नाराजगी की खबरों को निराधार बताया एवं कहा कि वह भाजपा उनका परिवार है और परिवार से कभी अलग नहीं हो सकतीं। किसी और पार्टी में जाने का तो सवाल ही नहीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम