katniLatest

VIDEO भगवान श्री राम के स्वागत के लिए उत्साहित हैं भक्त: दीपक टण्डन

कटनी। अयोध्या में श्री रामलला अपने भव्य महल में विराजित होंगे भगवान के स्वागत के लिये राम भक्त पूरी दुनिया मे उत्साहित हैं। यह उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने रामसेवा के रूप में मंदिर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की साफ सफाई करते व्यक्त किये।

श्री टण्डन ने कहा कि देश क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुरूप दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य चलाये जा रहे “स्वच्छता अभियान” के तहत आज मुक्तिधाम (मानसरोवर कॉलोनी, इमलिया रोड) माधवनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों के साथ सामाजिक बंधुओं ने भी मुक्तिधाम में साफ सफाई की। स्वच्छता अभियान के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, माधवनगर मण्डल अध्यक्ष  वागीश आनन्द, महामंत्री सतीश मोटवानी, पार्षद गोविंद चावला,  राममंदिर दर्शन अभियान के मंडल प्रभारी श्री धर्मेंद्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम