katniमध्यप्रदेश

VIDEO: बोलने-सुनने में असमर्थ हैण्डरी के पास सर्प पकड़ने का हुनर

बरही। हैरिशन हैण्डरी नामक युवक जहरीले सांप को पालतू जीव-जंतुओं की तरह पलक झपकते ही पकड़ लेता है। शुक्रवार की दोपहर बरही नगर के खितौली मार्ग स्थित सरोबार गुप्ता के मकान में सांप होने से घर में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में बरही के कटनी मार्ग में रहने वाले हैरिशन हैण्डरी को बुलाया गया, जिसने जहरीले सांप को पलक झपकते ही पकड़ लिया। सांप करीब 8 फिट लंबा था, जिसे उसने प्लास्टिक के डब्बे में रख लिया।

https://youtu.be/EhaTz-HXTww

मारता नही, जंगल मे छोड़ता

 

बोलने-सुनने में असमर्थ हैण्डरी इशारों की भाषा समझता है, लेकिन यह कुदरत का करिश्मा ही कहा जाए कि इशारों को समझने वाले हैण्डरी को ऊपर वाले ने लोगो को जहरीले सांप को पकड़े का हुनर दिया। बरही नगर ही नही क्षेत्र में कही भी ऐसी स्थिति आने पर हैण्डरी को ही याद किया जाता है। वह मोबाइल तो रखता है, लेकिन सुन नही पाता, आस-पास के लोगो से मोबाइल में बात कराने के उपरांत वह इशारे से जानकारी लेने के बाद अपने शिकार के लिए रवाना हो जाता है।

IMG 20191011 WA0004

Leave a Reply

Back to top button