Site icon Yashbharat.com

VIDEO-बरही वन क्षेत्र में बाघ ने फिर किया ग्रामीण पर हमला, दहशत

bagh

बरही। कटनी जिले के बरही वन क्षेत्र में बाघ ने एक बार फिर आदिवासी प्रौढ़ पर हमला कर क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया है। तेंदूपत्ता का संग्रहण कर रहे सलैया गाँव के जंगल मे बाघ का हमला चन्दू भूमिया पिता लहुराई 55 साल के ऊपर हुआ है। बाघ के हमले से चंदू के दाहिने हाथ व कमर को बाघ ने नोच लिया है।

यह घटना बरही वनपरिक्षेत्र के सलैया बीट मगराहा नाला कक्ष 481 की है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे वन अमले ने घायल चंदू को बरही अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल चंदू ने बताया कि वह तेंदू पत्ता तोड़ने गांव के 20 से 25 लोग के साथ आज सुबह जंगल गया हुआ थाए जब वह पत्ता तोड़ रहा थाए तभी झाड़ियो से निकलकर बाघ ने उस पर हमला बोल दिया।

चीखने की आवाज सुनकर उसके साथी दौड़ेए तभी बाघ ने उसे छोड़ दिया और जंगल की ओर झाड़ियो में चला गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर बाघ व उसके दो शावको को पकड़कर मगधी इनक्लोजर में भेजने के बाद क्षेत्र की ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। एक माह बाद जहां दो दिन पूर्व झिरिया जंगल क्षेत्र में बाघ ने गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया थाए तो वही आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे सलैया जंगल मे प्रौढ़ के ऊपर हमला बोलकर क्षेत्र में दहशत निर्मित हो गई। आपको बता दे कि इन दिनों तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य चल रहा है, सैकड़ों ग्रामीण हर दिन अलसुबह से पत्ता तोड़ने जंगल मे प्रवेश करते है, अब बाघ की चहल.कदमी से ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे है।

Exit mobile version