Sunday, April 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

VIDEO: ट्रेन के चालक ने पटरी पर लेटे देखा युवक, लगाए इमरजेंसी ब्रेक, फिर जो हुआ सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

झांसी। कल 22 नवम्बर को लोको पायलट झाँसी श्री हृदय कुमार और सहायक लोको पायलट  वीर बहादुर सिंह की सजगता के कारण एक व्यक्ति की जान बच गई । मामला है तो अजीब लेकिन आप जरूर ही पढ़ कर कहेंगे जो हुआ वो अच्छा हुआ।

यहां देखें वीडियो

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2789092511140806&id=444456898937724

दरअसल लोको पायलट  हृदय कुमार जैसे ही झाँसी से गाड़ी लेकर चले और 9 no. पुलिया के पास पहुंचे एक व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आकर लेट गया । चालक ने Emergency ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा किया और RPF स्टाफ़ के पहुंचने पर उस व्यक्ति को लाइन से हटाया गया जो जीवित था।

बहरहाल लोगों ने लोको पायलट  हृदय कुमार और सहायक लोको पायलट वीर बहादुर सिंह को एक जिंदगी बचाने के लिए और उनकी सजगता के लिए बहुत प्रशंसा की।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply