Site icon Yashbharat.com

Video: कटनी से पहुंची जबलपुर भेड़ाघाट और लगा दी धुआंधार में छलांग, पुलिस ने बचा लिया

images 23

जबलपुर। भेड़ाघाट के घुआधार में आज कटनी निवासी एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को बचाने के लिये भेड़ाघाट पुलिस के एक सिपाही ने जान जोखिम में डाल कर जो प्रयास किया उसकी तारीफ की जा रही है। मौके पर तैनात भेड़ाघाट पुलिस और स्थानीय गोताखोरो ने समय रहते महिला को बचा लिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम गंगा बाई पति लवलेस सोनी है जो सुबह घर से बिना बताए निकली थी।

 

बताया जा रहा है जो कि कटनी में आयुध निर्माणी क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया है | हालांकि महिला के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही हैै।

दो दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते कलेक्टर ने अलर्ट जारी करते हुए सभी थाना प्रभारी ओर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वो अपने अपने इलाको में नदी के आसपास तैनात रहे। उसी के तहत भेड़ाघाट थाना प्रभारी नागोतीया अपने स्टाफ और गोताखोरो के साथ घुआधार के पास सर्च कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला धुँआधार से कूदने की तैयारी कर रही थी। जब तक पुलिस उसे रोक पाती तब तक महिला ने छलांग लगा दी जिसके बाद तुरंत ही गोताखोर महिला को बचाने के लिए कूद गए । कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से गोताखोरों ने महिला को बचाया| बहरहाल महिला को इलाज मेडिकल में किया जा रहा है साथ ही पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।

Exit mobile version