Latest

ViDEO: अतिथि शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर आएंगे सिंधिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों एवं विद्वानों से कहा है कि हमारी सरकार को वचन पत्र में अंकित 1-1 वचन का पालन करना पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ज्योतिरादित्य सिंधिया आपके साथ सड़कों पर होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थी।

आपकी आवाज उठाई थी और यह विश्वास में आपको दिलाना चाहता हूं कि जो मांग सरकार के मेनिफेस्टो में अंकित है। वह मेनिफेस्टो हमारे लिए हमारा ग्रंथ है। सब्र रखना, और अगर वह मेनिफेस्टो का 1-1 अंक पूरा ना हुआ तो आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया होगा।

श्री सिंधिया ने कहा कि सरकार अभी बनी है। सिर्फ 1 साल हुआ है। थोड़ा शब्द शिक्षकों को रखना होगा। आपकी बारी आएगी और यदि भारी ना आए तो चिंता मत करो। आप की तलवार में मैं बनूंगा और आपकी ढाल भी मैं बनूंगा।

Leave a Reply

Back to top button