Site icon Yashbharat.com

टेबिल टेनिस में वैदिक चमड़िया को दोहरी सफलता, सीनियर में हिमांशु गुप्ता बने चैंपियन

IMG 20240618 WA0008

कटनी । स्थानीय मंगल भवन स्थित टेबल टेनिस हॉल में त्रिदिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन संदीप जायसवाल, विधायक कटनी मुड़वारा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्ण मुरारी गट्टानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन सीनियर वर्ग के फाइनल में हिमांशु गुप्ता ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी यशवर्धन गुप्ता को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11- 8, 11- 9, 4- 11, 10 -12 एवं 11- 7 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीबीएस अहिरवार तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर्स ग्रुप के फाइनल मैच में श्रीकांत गट्टानी ने अमित चौदहा को 11- 3, 8 – 11, 11 – 6, 11- 8 और 12 – 14 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

एसपी पटेल ने तृतीय वरीयता प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वैदिक चमड़िया ने उलट फेर करते हुए पूर्व चैंपियन सुब्रत बनानी को हराकर ट्राफी अपने नाम किया। मानस लहरिया तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में वैदिक चमडिया ने अमोल द्विवेदी को सीधे सेटों में 11- 6, 11 – 8 से हराकर फाइनल जीता। जविश नागदेव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रज्ञा पुरोहित ने 11- 3, 11- 3 के सीधे सेटों में कशिश पटेल को शिकस्त देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया मौली सेठिया तीसरे स्थान पर रही। डबल्स के फाइनल में अमित चौदहा एवं श्रीकांत गट्टानी की जोड़ी ने हिमांशु गुप्ता और आरव्य जायसवाल की जोड़ी को 11 – 8, 2- 11, 11- 7, 8 – 11 और 11- 9 से पराजित किया। यशवर्धन गुप्ता एवं आर्यन वर्मा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। पारितोषिक वितरण करते हुए विधायक जी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों के उत्थान के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री कृष्ण मुरारी गट्टानी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए टूर्नामेंट सफल आयोजन के लिए जिला टेबल टेनिस संघ को बधाई दिया।संचालन एवं आभार प्रदर्शन रमाकान्त पाण्डेय ने किया। सचिव शांतनु बनर्जी ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले से 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और 6 वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। संघ की ओर से पवन सर्राफ, राजेन्द्र सिजरिया, उत्पल चटर्जी, सतीश डबरे, पंकज निगम, बलवंत नेगी, ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दिया है।

Exit mobile version