PoliticsLatestराष्ट्रीय

भाई राहुल के पास आएंगे वरुण गांधी ? भाजपा ने काटी टिकट कांग्रेस ने दिया ऑफर

भाई राहुल के पास आएंगे वरुण गांधी? भाजपा ने काटी टिकट कांग्रेस ने दिया ऑफर

नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार रात 111 प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इनमें वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं है। वहीं उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से मैदान में उतारा गया। इसके बाद कांग्रेस के अधीर रंजन ने उन्हें कांग्रेस में आने का न्योता दे दिया। माना जा रहा कि कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

अब कांग्रेस ने वरुण गांधी की तारीफ की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वरुण गांधी साफ छवि वाले नेता हैं। यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पीलीभीत से टिकट से इनकार नहीं है।

अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात हो गई है। वे चुनाव नहीं लड़ने के लिए राजी हो गए हैं। वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे।

Back to top button