Site icon Yashbharat.com

40 दिवसीय झूलेलाल चालीहां महोत्सव का शुभारंभ,मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू

IMG 20250708 WA0019

40 दिवसीय झूलेलाल चालीहां महोत्सव का शुभारंभ,मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुर

कटनी। भगवान श्री झूलेलाल चालीहां महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज द्वारा अपार उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज मंगलवार 08 जुलाई से झूलेलाल चालीहां महोत्सव समिति द्वारा गुरूनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया । समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे झूलेलाल मंदिर में गणमान्य नागरिकों तथा श्रद्धालुओं की उपस्थति में पं. दिनेश शर्मा द्वारा पूज्य बहराणे साहिब की पूजा अर्चना, पल्लव आरती व भजन कीर्तन के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के साथ ही व्रतधारियों का संकल्प बंधन से व्रतों की शुरूआत के साथ चालीहां महोत्सव का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया व इस अवसर पर महेश म्यूज़िकल पार्टी द्वारा गीत,संगीत का आयोजन किया गया इस भव्य 40 दिवसीय चालीहां महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम व सुबह शाम भजन कीर्तन, आरती, पल्लव आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर त्रिलोकचंद्र भोजवानी, मोहन बत्रा ,अमर चेतवानी, हरीश बहलानी, अशोक हासानी ,सुरेश गांधी, नेवंद खूबचंदानी, राज कुमार खीयानी, अशोक कुमार आहूजा , महेश बहलानी , अशोक बजाज , बलराम हासानी, अजीत केसवानी, कालू तनवानी, संजय खूबचंदानी, मदन सेवलानी, गुलशन आसवानी , सोनू नावानी मोहित खूबचंदानी, पं. जुगल किशोर पांडे, एवं अनेक गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version