यूथ कटनी युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिय
कटनी-यूथ कटनी युवा महोत्सव के अंतर्गत निरंतर प्रतिभा निखरने गए कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार चल रही है। संस्था के संचालक अनु शशांक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी में विगत दिवस मेहंदी,रंगोली, थाली सजाओ,दिया सजाओ, गणेश प्रतिमा मेकिंग, राखी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में कटनी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र कृष्णा साहनी ने प्रथम स्थान मुस्कान चक्रवर्ती ने द्वितीय स्थान गौरी सरावगी ने तृतीय स्थान एवं सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के रौनक हल्दकार ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय की गौरी सरावगी को प्रथम स्थान ,मानसी बर्मन को द्वितीय स्थान एवं Dav एसीसी कैलोरीज स्कूल की दिशा साहू तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दिया सजाओ प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय की शुभ श्रीवास को प्रथम स्थान डीपीएस विद्यालय की उम्मीद गोस्वामी को द्वितीय स्थान एवं बार्डसले कन्या विद्यालय की खुशी मोहनानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय की वसुंधरा परोहा को प्रथम स्थान एवं रचना मोहनानी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ डीपीएस विद्यालय की हिमांशी सरावगी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय के कान्हा निषाद को प्रथम स्थान अंश गोस्वामी को द्वितीय स्थान एवं बार्डस्ले विद्यालय की विभांशी खरे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय की खुशी नामदेव को प्रथम स्थान बार्डस्ले विद्यालय की खुशी मोटवानी को द्वितीय स्थान एवं जेपीवी Dav स्कूल की प्रिंसी पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणेश मेकिंग प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यालय के कृष्णा साहनी को प्रथम स्थान मुस्कान चक्रवर्ती को द्वितीय स्थान एवं रुचि निषाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा बर्मन को प्रथम स्थान आरुषि गुप्ता को द्वितीय स्थान और शिविका वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में लता बजाज जय श्री मित्तल एवं अनुराधा दीक्षित निर्णायक रही। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता बजाज दीपाली गुप्ता एवं दीपिका शर्मा निर्णायक रहे दिया सजाओ प्रतियोगिता में ललिता गट्टानी एवं प्रभा साहू निर्णायक रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना पुरवार एवं दीप्ति अग्रवाल निर्णायक रहे। गणेश मेकिंग प्रतियोगिता में अनुराधा सराओगी माधवी शर्मा एवं ममता पटेल निर्णायक रहे। थाली सजाओ प्रतियोगिता में नीलिमा असोदिया सर्जन कांदेले बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में पायल तराणी शांभवी श्रीवास्तव एवं रजनी वर्मा निर्णायक रहे राखी मेकिंग प्रतियोगिता में मंजू बगड़िया एवं पूनम बसरानी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम में शिल्पी गुप्ता शोभा राय एवं आरती शिवहरे एवं तनु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी सोनी एवं सुश्री रजनी वर्मा ने किया। इन सभी कार्यक्रमों के आयोजक ग्रुप में आशा तरणी शालिनी जैन रश्मि कुदरहा नीना मैनी लक्ष्मी गुप्ता डीआर श्रद्धा गुप्ता स्मिता चौदह शिल्पी कुशवाहा साधना जैन ज्योति जैन उमा भगोरिया मोहनी सेठिया दीप शिखा शिवहरे सारिका त्रिसुलिया नीलम गुप्ता शिल्पा जैन आरती राय सविता सोनी श्रीमती स्वाति सेक्सेरिया संगीता मेघानी योगीता त्रिसुलिया की भूमिका अत्यंत सराहनीये रही। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व महापौर एवं संरक्षक शशांक श्रीवास्तव मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के व्यवस्थापक अशोक भागेरिया विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पुरूषोत्तम माली ने की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर की आचार्य श्रीमती शक्ति तिवारी एवं अन्य शिक्षकों का पूर्ण सहयोग रहा। कन्या महाविद्यालय की डा श्रद्धा गुप्ता उपस्थित उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रमों की आगामी श्रृंखला में दिनांक 16 सितंबर को स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार ऑडिटोरियम बस स्टैंड कटनी में गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह है की अपनी प्रतिभा निखारने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संपर्क करें।
