कटनी। वनवासी विकास परिषद की महाकौशल प्रांत की नगरीकार्यकर्ताओं की बैठक आज सरस्वती विद्यालय पर रखी गई थी उपरोक्त बैठक पर महाकौशल प्रांत से लगभग 60 नगरी कार्यकर्ताओं का आना हुआ इस उपरोक्त बैठक पर परिषद के राष्ट्रीय नगरी कार्य प्रमुख कोलकाता से पधारे श्री शंकर अग्रवाल नेबताया कि वनवासी कल्याण आश्रम 1952 से जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
जनजाति समाज को विकास की ओर कैसे आगे बढ़ाया जाए हम सभी इस और कार्य कर रहे हैं कल्याण आश्रम के 10000 से अधिक प्रकल्प पूरे देश भर में स्थापित हैं महाकौशल प्रांत में भी 500 से अधिक प्रकल्प समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं।
हम सभी का प्रमुख लक्ष्य यह होना चाहिए हर महीने सप्ताह में दो एक बार जनजाति बस्ती पर मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटने चाहिए जनजाति समाज की महिलाओं की महिलाओं को सिलाई केंद्र खोले जाने हेतु हमें प्रयास करना चाहिए एवं सिलाई मशीन समाज के सहयोग वितरित करनी चाहिए।
शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को जन जागरूक जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी इत्यादि का वितरण करना चाहिए आज पूरे देश भर में वनवासी छात्रावास समाज के तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से चल रहे हैं उपरोक्त छात्रावासों पर बच्चे पढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं ।
आज वनवासी कल्याण आश्रम से हर वर्ग का व्यक्ति जुड़ रहा है और कार्य कर रहा है जो की काफी प्रसन्नता का विषय है उपरोक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाबू सोंधिया जी के कार्य की प्रशंसा कर शाल श्रीफल भेंट कर उनकी उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की गई प्रांत नगरी कार्य प्रमुख श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी प्रांत शह नगरी कार्य प्रमुख द्वारिका प्रसाद अग्रवाल जी प्रांत उपाध्यक्ष बसंत चेलानी ज़ी प्रांत छात्रावास प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष बाबू सोंधिया जी क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री सुभाष बडोले जी प्रांत संगठन मंत्री किशोरी लाल यादव शह संगठन मंत्री तुलसी तिवारी जी विभाग शंकर मंत्री गुलजार जी जिला संगठन मंत्री कमल सिंह धुर्वे जी जिला सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह चंदेल जिला उपाध्यक्ष संजय आनंद नरेंद्र सिंह सुनील रावत केशव कमल मोहनानी लालचंद थारवानी कौशल किशोर गुप्ता सुनील रावत नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष गोविंद सिंह नगर सचिव ज्ञान सहजवानी नगर महिला प्रमुख गीतांजलि नामदेव धन्य कुमार गांधी जितेंद्र सिंघानिया आदि अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

