Site icon Yashbharat.com

Vande Bharat : मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन

%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2 %E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82 %E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F %E0%A4%96%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A4%96%E0%A4%AC%E0%A4%B0 %E0%A4%85%E0%A4%AC Vande Bharat Sleeper %E0%A4%87%E0%A4%B8 %E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A8 %E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%82 %E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%80 %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F %E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE %E0%A4%94%E0%A4%B0 %E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%9F

Vande Bharat : मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन। हाई क्लास और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने से लंबी दूरी का सफर आसान हुआ है। अभी तक देशभर में कई जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही है।

हालांकि सभी आधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है, स्लीपर नहीं है। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये भोपाल से होकर गुजर सकती है।

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ये मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।

हाई डिमांड वाले रूट पर चलेगी वंदे भारत
दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं, आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही वजह है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version