Site icon Yashbharat.com

Vande Bharat Exp वंदे भारत ट्रेन कल से इंदौर से नागपुर तक चलेगी

Vande Metro

इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन कल से इंदौर से नागपुर तक चलेगी यह एक्सटेंशन तुरन्त लागू किया गया है। भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। indore bhopal nagpur vande bharat ट्रेन के इस अपडेशन की जानकारी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है।

यह सुबह 6.10 पर इंदौर से निकलेगी और दोपहर में 2.30 पर नागपुर पहुंचेगी। विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में आग्रह किया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इंदौर वासियों को बधाई भी दी। इंदौर-भोपाल के बीच अभी वंदे भारत सबसे फास्ट ट्रेन है। इसकी शुरुआत 27 जून को हुई थी। यह सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलती है। इंदौर-भोपाल के बीच सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है।

Exit mobile version