Site icon Yashbharat.com

वैश्य महासम्मेलन ने आचार्य विद्यासागर जी को अर्पित की विनयांजलि

IMG 20240222 WA0018

कटनी l वैश्य महासम्मेलन कटनी युवा इकाई ने राष्ट्र संत आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी के समाधी मरण पर स्थानीय सुभाष चौक में विनयांजलि सभा का आयोजन किया, इस अवसर पर आचार्य श्री जी की तस्वीर के समक्ष 108 दीपक प्रज्जवलित करके स्वस्तिक के आकार में उन्हें स्थापित किया गया l

कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन की सभी इकाइयों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, पार्षदगण, दिगंबर जैन पंचायत, श्वेतांबर जैन पंचायत, गहोई समाज, मराठी समाज, मारवाड़ी समाज, पंजाबी समाज, सिंधी समाज, जायसवाल समाज, कसोंधन वैश्य समाज, सोनी समाज, केशरवानी समाज, अग्रवाल समाज, दिगंबर जैन शिक्षा संस्था आदि के प्रतिनिधियों की उपस्तिथि रही l

सम्पूर्ण चेतना के साथ आगम के अनुसार सल्लेखना पूर्वक शरीर का त्याग करके आचार्य श्री अपने इष्ट पद पर अग्रसर हो गए l वक्ताओं ने अपने वक्तव्य एवं संस्मरण से आचार्य श्री को भाव भीनी विनयांजलि प्रस्तुत की l

Exit mobile version