इंदौर। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) लगातार सरकारी नौकरियों की घोषणा करते जा रहा है। 28 और 29 जुलाई को होने जा रही ग्रेड-3 और डेटा एंट्री के 1700 पदों के लिए करीब डेढ़ लाख प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पटवारी परीक्षा के बाद यह दूसरी परीक्षा है जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसके पहले पटवारी परीक्षा के 9 हजार पदों के लिए 10 लाख आवेदन आए थे। ग्रेड 3 कर्मचारी और डेटा एंट्री ऑपरेटर के हर पद पर करीब 88 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। देश का सबसे बड़ा परीक्षा कराने वाला बोर्ड बना पीईबी पीईबी लगातार सरकारी नौकरियों की तलाश कर इनकी परीक्षा करा रहा है।
पहले सरकारी विभाग पीईबी से संपर्क कर अपने पद भरने के लिए परीक्षा कराने का निवेदन करते थे। अब सरकार के निर्देश के बाद पीईबी के अधिकारी खुद हर सरकारी विभागों में खाली पदों की संख्या जानने में लगे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अगले महीनों में 30 हजार सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं। पीईबी की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होने लगी है।
इससे यह भी आरोप लग रहा था कि परिणाम दो से तीन महीने लेट हो रहे हैं। इसका भी पीईबी ने समाधान निकाल लिया है। ऑनलाइन परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ही इसे वेबसाइट पर जारी कर देंगे। देश में परीक्षा कराने वाले बोर्ड में पीईबी टॉपर पर आ गया है। पहले हर साल करीब 20 लाख प्रतियोगियों की परीक्षा बोर्ड कराता था। अब संख्या 35 लाख से ऊपर पहुंच गई है। हर साल इतने उम्मीदवार की ऑनलाइन परीक्षा देश का कोई भी बोर्ड नहीं कराता है।
एक पद के लिए 88 उम्मीदवार
पीईबी की ग्रेड 3 कर्मचारियों और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 1700 पदों के लिए 1. 5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस लिहाज से एक पद के लिए करीब 88 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। पटवारी परीक्षा के प्रति पद के लिए 111 उम्मीदवार शामिल हुए थे। पहले की स्थिति देखी जाए तो इतनी कॉम्पीटिशन की स्थिति नहीं बनती थी।
जहां होंगे 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार, वहीं बनेगा सेंटर
पीईबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार भदौरिया का कहना है कि उम्मीदवारों की सहायता के लिए अब जिस भी क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करेंगे वहीं ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे।
-
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट: बोलीं- ‘निचली अदालत के फैसले के खिलाफ करेंगे अपील, तंत्र बचाने में जुटा था’ -
बांकीपुर उपचुनाव LIVE: BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, 15वें राउंड के बाद 8,202 वोटों से आगे -
Train Cancelled: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनें रद्द, 300+ के बदले रूट; देखें पूरी लिस्ट -
‘आज खुशी का दिन, न्याय की जीत हुई’, बृजभूषण शरण सिंह ने राजनीति में वापसी पर दी बड़ी प्रतिक्रिया-‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा’ -
रामायण’ की ‘सीता’ साई पल्लवी के नो-मेकअप लुक की चर्चा: 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम विज्ञापन ठुकरा चुकी हैं एक्ट्रेस, जानें वजह -
ओमान में इमाम की जगह कराया झाड़ू-पोछा: रायसेन के मोहम्मद फैजान से 2 लाख की ठगी, दूतावास ने कराया रेस्क्यू -
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत; महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में कोर्ट ने किया बरी -
बाली नहीं बताई तो होगा पेट दर्द”: लाल कपड़े और नारियल से कराया टोटका; खौफ फैलाने वाली शिक्षिका सस्पेंड -
महानगरों में 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी: भारतीय डाक विभाग ने शुरू की विशेष ‘एक्सप्रेस स्पीड पोस्ट’ सेवा -
जादूमणि सिंह ने मुक्केबाजी में जीता सिल्वर मेडल; मैरी कॉम के ₹500 के इनाम से शुरू हुआ था ‘गोल्डन’ सफर -
शस्त्र लाइसेंस कोई खिलौना नहीं, कारतूसों का पाई-पाई हिसाब जरूरी- हर्ष फायरिंग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला -
Jantar Mantar Abusive Remarks Case: वायरल माफी वीडियो पर छिड़ी बहस; कंगना ने पूछा- हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं? -
Terror Network & Honeytrap Scandal: संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की राजदार अर्पिता सरकार साहिबगंज से गिरफ्तार; एसटीएफ का बड़ा खुलासा -
NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक पुरस्कार’ से सम्मानित; अमित शाह बोले- इंडियन मुजाहिदीन की टिप ने सुलझाई थी 13 बम धमाकों की गुत्थी -
कुलगाम में आतंकियों ने 2 गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या की; फारूक अब्दुल्ला ने जताई साजिश की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग -
2 अगस्त को मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे; अपने दोस्तों को इन दिल छू लेने वाले संदेशों और शायरियों से करें विश -
GST New Rules: कारोबारियों और दुकानदारों के लिए जीएसटी नियमों में बड़ी सख्ती, e-Invoice और e-Way Bill में लागू हुआ नया नियम -
जबलपुर के वाइल्डलाइफ सेंटर में इलाज के दौरान मादा तेंदुए के 16 दांत टूटे, खड़ा हुआ बड़ा विवाद -
E20 पेट्रोल के खिलाफ ‘गाड़ी मार्च’ से पहले तहसीन पूनावाला नजरबंद; सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पुलिस पर उठाए सवाल -
अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद; कोर्ट बोली- ‘जानवरों की तरह मारा गया’
