VACANCY: डेटा एंट्री ऑपरेटर के 1700 पदों के लिए आए डेढ़ लाख आवेदन
इंदौर। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) लगातार सरकारी नौकरियों की घोषणा करते जा रहा है। 28 और 29 जुलाई को होने जा रही ग्रेड-3 और डेटा एंट्री के 1700 पदों के लिए करीब डेढ़ लाख प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पटवारी परीक्षा के बाद यह दूसरी परीक्षा है जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इसके पहले पटवारी परीक्षा के 9 हजार पदों के लिए 10 लाख आवेदन आए थे। ग्रेड 3 कर्मचारी और डेटा एंट्री ऑपरेटर के हर पद पर करीब 88 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। देश का सबसे बड़ा परीक्षा कराने वाला बोर्ड बना पीईबी पीईबी लगातार सरकारी नौकरियों की तलाश कर इनकी परीक्षा करा रहा है।

