Sunday, May 24, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpurLatestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेसवे पर भयानक सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 6 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna Expressway) पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे (road accident) में 5 लोगों की मौत हो गई. एक्सप्रेसवे पर मथुरा (mathura) के थाना नौहझील क्षेत्र में एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया. बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से जाकर टकरा गई. बस के स्पीड़ से टकराने के कारण कार और बस दोनों पलट गई. जिस की वजह से कार में सवार चार लोग और बस चालक की मौत हो गई. जबकि छह लोग घायल हो गए. वहीं इस हादसे के बाद सुबह एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था. जिस के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया.

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी. इसी दौरान बस चालक की झपकी लग गई. जिस कारण बस बेकाबू हो गई. और दूसरी साइड जाकर कार से टकराकर पलट गई. जिस वजह से कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है. कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे. बस चालक बलवंत सिंह निवासी पठानकोट की भी हादसे में मौत हुई है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम