FEATUREDLatestTechव्यापार

UPI बनी P2P निवेशकों की पहली पसंद, महिलाएं पुरुषों से 4 गुना अधिक निवेश कर रही

UPI बनी P2P निवेशकों की पहली पसंद, महिलाएं पुरुषों से 4 गुना अधिक निवेश कर रही

नई दिल्ली: UPI बनी P2P निवेशकों की पहली पसंद, महिलाएं पुरुषों से 4 गुना अधिक निवेश कर रही , RBI से रजिस्टर्ड पीयर-टू-पीयर (P2P) लेंडिंग प्लेटफॉर्म LenDenClub की नई रिपोर्ट 2025 के अनुसार, UPI 91.89% ट्रांजैक्शन के साथ सबसे लोकप्रिय भुगतान माध्यम बन गया है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि महिला उधारदाताओं ने पुरुषों की तुलना में औसतन चार गुना अधिक निवेश किया, लगभग 2.5 लाख रुपए प्रति निवेशक।

UPI बनी P2P निवेशकों की पहली पसंद, महिलाएं पुरुषों से 4 गुना अधिक निवेश कर रही

रिपोर्ट में LenDenClub के एक लाख से अधिक लेंडर्स की निवेश गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। इसमें बताया गया है कि लगभग 68% निवेशक जोखिम कम करने के लिए अपनी रकम कई उधार लेने वालों में विभाजित कर निवेश कर रहे हैं। अधिकतर निवेशक 2-6 महीने की छोटी अवधि वाले लोन को प्राथमिकता देते हैं।

रिपोर्ट में सामने आए प्रमुख बिंदु:

औसत निवेश लगभग 2 लाख रुपए है।निवेशक आम तौर पर 200 से अधिक उधार लेने वालों में निवेश करते हैं।लगभग 68% निवेशक बार-बार लोन दे रहे हैं और प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं।छोटे अवधि के लोन का दबदबा: 95% से अधिक लोन 2-6 महीने की अवधि वाले हैं।हाल ही में 12 महीने की अवधि वाले लोन का विकल्प भी शुरू किया गया।मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और दिल्ली निवेशकों के कुल योगदान में 62% का हिस्सा रखते हैं।

UPI सबसे पसंदीदा भुगतान तरीका

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिजिटल भुगतान और मोबाइल आधारित ट्रांजैक्शन ने निवेशकों की भागीदारी को आसान बनाया है। प्लेटफॉर्म पर UPI की हिस्सेदारी 92% है, इसके बाद IMPS और नेट बैंकिंग 3-3%, जबकि डेबिट कार्ड 2% के हिस्से के साथ हैं।

LenDenClub के को-फाउंडर और CEO भाविन पटेल ने कहा कि डिजिटल क्रेडिट आधुनिक निवेश पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बन सकता है। निवेशक अब रियल-टाइम और चलते-फिरते अपने निवेश को मैनेज कर रहे हैं, जिससे P2P लेंडिंग में तेजी आ रही है।

Back to top button