Monday, May 18, 2026
Latest:
FEATUREDउत्तरप्रदेश

UP में कांग्रेस कार्यालय पर चढ़ा भगवा रंग, समझ आया तो हटा कर किया सफेद

लखनऊ। कांग्रेस भले ही भाजपा सरकारों को निशाने पर लेती रहे लेकिन यूपी में कुछ ऐसा हो गया जिसके कारण वो खुद ही भगवा रंग मे रंग गई।

दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सेंटर के दीवार पर भगवा रंग कर दिया गया। जब इस पर ध्यान गया तो बवाल कटने लगा और तुरंत दीवार से भगवा रंग हटवाकर सफेद पोता गया।

भगवा रंग हटाने की बाबत कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस रंगों में भेदभाव नहीं करती है सभी रंग हमारे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply