Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Unlock Katni Vs Corona Update: अनलॉक के पहले कटनी में मिले दो काेरोना पॉजिटिव, आधा प्रतिशत के नीचे आई कोरोना संक्रमण की दर

कटनी( विवेक शुक्‍ला)। जिले में कल एक जून से होने जा रहे अनलॉक के एक दिन पहले आज एक बार कटनी जिले को कोरोना संक्रमण से राहत मिली है। संक्रमण की रफ्तार हर दिन कम होने के साथ ही पॉजिटिव केस का आंकड़ा सिंगल डिजिट में आ गया है। जिले में संक्रमण की दर भी लगातार एक प्रतिशत से नीचे है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले २४ घण्टे में जिले में मात्र दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद ही राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी की गाइड लाइन के अनुसार कल एक जून से कटनी जिले को अनलॉक किया गया है।

२९ और ३० मई को ९३० संदिग्धो के लिए गए थे सेम्पल

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कल रात को अनलॉक को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। ५२ दिनों के लॉक डाउन (कोरोना कफ्र्यू)के बाद कल १ जून से बाजार एक बार फिर गुलजार नजर आएगा हालांकि इस बार पहले से ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। विशेषज्ञों ने दूसरी लहर का असर कम होने के साथ ही तीसरी लहर की भी चेतावनी जारी की है। लिहाजा प्रशासन का पूरा ध्यान अनलॉक में नियमों का पालन कराने पर रहेगा।

विदित हो कि राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को इसको लेकर निर्देशित किया था। जिले में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में भी इसको लेकर निर्णय लिया गया है कि अनलॉक की प्लानिंग के साथ ही इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। गौरतलब है कि अप्रैल महीने की शुरुआत में पूरे देश और प्रदेश के साथ ही कटनी जिले में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस महामारी का शिकार हो रहे थे। संक्रमण की रोकथाम के लिए कटनी जिले में भी ९ अप्रैल की शाम ६ बजे से लॉक डाउन लगाना पड़ा था। कोरोना कफ्र्यू लगाए जाने के बाद भी पूरे अप्रैल में कोरोना संक्रमण ने ऐसा कहर बरपाया की पॉजिटिविटी रेट ४० प्रतिशत को पर कर गया। अप्रैल के महीने में हर दिन औसतन १५० लोगों को इस महामारी ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान मौतें भी हुईं। अप्रैल में तांडव मचाने के बाद जैसे ही मई के महीना शुरू हुआ, वैसे ही संक्रमण की दर नीचे आने लगी। जिससे पूरे जिले को राहत मिली।

मई के शुरुआती कुछ दिनों में एक सैकड़ा से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे थे लेकिन इसके बाद हर दिन इसमें कमी आती रही। अब कटनी जिले में संक्रमण की दर आधा प्रतिशत से नीचे है और थी कारण है कि कितनी जिला प्रदेश के उन जिलों में शामिल है। जहां पॉजीटिविटी रेट नीचे आया है और १ जून से अनलॉक किये जाने का निर्णय लिया गया है। अनलॉक के पहले जिला प्रशासन द्वारा शहर के हर वर्ग से सुझाव मांगे गए थे। इन सुझावो को लेकर ही अनलॉक की गाइड लाइन तैयार की गई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा इसके लिए एक जिला स्तरीय समिति भी बनाई गई थी। जिसका प्रभारी अपर कलेक्टर रोहित सिसोनिया को बनाया गया था। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने अनलॉक की गाइड लाइन जारी की है।

आज मिले केवल दो पॉजिटिव केस
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले २४ घन्टे में ९३० सेम्पल की रिपोर्ट में मात्र दो पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमे सुप्राटेक अहमदाबाद की इंदौर लैब से मिली २९ मई की ५७१ सेम्पल की रिपोर्ट में एक और रेपिड एंटीजन टेस्ट की ३० मई की ३५९ सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। इस तरह कटनी जिले में कोरोना संक्रमण की दर आज ०.२१ प्रतिशत रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम