Site icon Yashbharat.com

Unlock 4 in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अब रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन

narottam-mishra_

narottam-mishra

Unlock 4 in Madhya Pradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब रविवार काे लॉकडाउन नहीं रहेगा। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्‍य में अनलॉक 4 में अब किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं रहेगा। उनके अनुसार अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही पाबंदी रहेगी।

आदेश जारी

कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे प्रदेश पर रविवार टोटल लॉक डाउन किया जाता था मध्यप्रदेश शासन ग्रह विभाग के पत्र क्रमांक/218/2020/सी-2 भोपाल दिनांक 6 अगस्त 2020 के द्वारा प्रत्येक रविवार को लॉक डाउन के संबंध में आदेश जारी किये गये थे उक्त आदेश एतद द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

 

Exit mobile version