राजस्व विभाग के आंदोलन को संयुक्त मोर्चा संघ ने दिया समर्थन

राजस्व विभाग के आंदोलन को संयुक्त मोर्चा संघ ने दिया समर्थ
कटनी /राज्य सरकार की दोष पूर्ण नीतियों के खिलाफ, राजस्व अधिकारियों के कार्य विभाजन में अपनायी गयी विवादित कार्य प्रणाली, न्यायिक और गैरन्यायिक कार्यों में विभाजन पैदा करने के विरोध में मैदान में जंग लड़ रहे तहसीलदारो और नायब तहसीलदारों के पक्ष में कर्मचारी संगठनों व सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन जारी है।इसी क्रम में जिला मुख्यालय कटनी में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का जिले के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी समर्थन दिया गया है. संघ के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे राजस्व विभाग के अधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते हुए,शासन से जारी अपने आदेश को तुरंत वापिस लेने की मांग की गयी है।अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी के नेतृत्व में मोर्चा में सम्मिलित पटवारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, राजस्व निरीक्षक संघ,शिक्षक संघ, लिपिक संघ, राजस्व कर्मचारी संघ,दियांग संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्राचार्य व्याख्याता संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ छात्रावास अधीक्षक संघ आदि संगठनों द्वारा धरना स्थल पर पहुँच कर आंदोलनकारियों का हर स्थिति में सहयोग करने का आश्वासन देते हुए राज्य शासन से विवादित आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गयी है। मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी, प्रवक्ता मार्तण्ड सिंह राजपूत, महामंत्री सुनील मिश्रा,सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर, प्रमोद श्रीवास्तव,संजय अग्रवाल,दादूराम पटेल, अभिषेक तिवारी, डॉ अनिल मिश्रा, अखलेश मेहरा,पदमकांत पटेल, प्रमोद मिश्रा,गणेश शंकर गर्ग, शिवकुमार सोलंकी,मनीष दीक्षित,अजय चतुर्वेदी, गजेंद्र राय, आयुष तिवारी, श्याम झारिया, ओम दुबे, संजय चतुर्वेदी सहित अनेकों पदाधिकारीयों ने शासन के उक्त आदेश की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अनिश्चित कालीन आंदोलन को हरसंभव समर्थन देने का आश्वासन दिया है।








