आंख खुल जाती तो मर जाते? चोर ने डंडा लेकर खड़े होकर वारदात की, परिवार सोया रहा
आंख खुल जाती तो मर जाते? चोर ने डंडा लेकर खड़े होकर वारदात की, परिवार सोया रहा। इंदौर शहर की प्रगति पार्क कॉलोनी में रिटायर्ड जज रमेश गर्ग के घर रविवार सुबह हुई चोरी की वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रिटायर्ड जज के बेटे ऋत्विक बेड पर सोए हुए नजर आ रहे हैं और अलार्म बज रहा है। वहीं उनके पीछे एक नकाबपोश चोर हाथ में डंडा लिए वार करने के लिए खड़ा है।
आंख खुल जाती तो मर जाते? चोर ने डंडा लेकर खड़े होकर वारदात की, परिवार सोया रहा
कहा जा रहा है कि गहरी नींद की वजह से ऋत्विक नहीं उठे और नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात से पहले कमरे में नशीले पदार्थ का छिड़काव किया था। इसी वजह से अलार्म बजने के बाद भी ऋत्विक की नींद नहीं खुली और चोर ने उन पर हमला नहीं किया।
लगातार बारिश से हिमाचल को 2031 करोड़ रुपये का नुकसान !
लगातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, 20 जून से शुरू हुए मानसून से अब तक बारिश की वजह से राज्य को 2031 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आर्थिक के साथ-साथ जानमाल के मामले भी सामने आए हैं. इस सीज़न बारिश से जुड़े मामलों में अब तक 126 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. वहीं 36 लोग लापता हैं।
कुल्लू में दो जगह बादल फटा
कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की श्रीखंड पहाड़ी और बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी की बाथाध पहाड़ी पर बुधवार शाम को बादल फटे. श्रीखंड पहाड़ी में बादल फटने से कुरपन रावी में बाढ़ आ गई और प्रशासन ने बागीपुल बाज़ार को तुरंत खाली करा लिया. बुधवार रात शिमला के रामपुर क्षेत्र के नंटी में भी बादल फटने की घटना हुई. इसमें कई पुल बह गए।
तीर्थन नदी के किनारे बने कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ वाहन भी बह गए. कुल्लू की उपायुक्त तोरल एस. रविश ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंख खुल जाती तो मर जाते? चोर ने डंडा लेकर खड़े होकर वारदात की, परिवार सोया रहा

