Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latest

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने गजरथ महोत्सव में शामिल होकर लिया मुनि श्रीं जी का आशीर्वाद

कटनी। जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव में शामिल होने आज मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का कटनी आगमन हुआ। उन्होंने झुरही स्थित चेतनोदय तीर्थ स्थल पहुंचकर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज को श्रीफल चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत मंत्री प्रहलाद पटेल ने तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन किया। इस मौके पर देवरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता जैन, आलोक जैन जबलपुर, अलकेश जैन देवरी, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन की उपस्थिति रही।

मंत्री प्रहलाद पटेल का जैन समाज की ओर से अभिनंदन उत्तम चंद्र जैन, विजय कुमार विश्व, अध्यक्ष संजय जैन, संदीप जैन और अनुराग जैन, प्रमोद कक्का, पंचम जैन, विनी जैन ने किया। संचालन सह मंत्री दीपू जैन ने किया। प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस भव्य आयोजन में शामिल होकर मुनि श्रीं का आशीर्वाद का अवसर मिला इसके लिए स्वय का धन्य मानता हूं। उन्होंने कहा आप सभी सौभाग्यशाली है जो इस पावनतीर्थ में हो रहे समागम के साक्षी बने। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम रतन पायल पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन सहित अन्य भाजपा ज़न मौजूद रहे

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि