Site icon Yashbharat.com

भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Railways

भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जबलपुर: जबलपुर स्थित भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर-1 के पास स्थित मेन लाइन नंबर-2 पर एक मालगाड़ी (बीसीएन) ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कटे हाथ-पैर

घटना शुक्रवार (16 अक्टूबर) सुबह करीब 10:35 बजे की है। मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति के दोनों हाथ और बायां पैर कट गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे ही दबा रह गया।

आरपीएफ और रेलवे डॉक्टरों ने ली सुध

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह ने तुरंत सहायक उपनिरीक्षक धीरज कुमार व रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टर और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची, जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version