Monday, May 4, 2026
Latest:
Latest

Underwear : अंडरवियर में 1.07 करोड़ रुपये के सोना के साथ दो युवक पकड़े गए

Underwear : अंडरवियर में 1.07 करोड़ रुपये के सोना के साथ दो युवक पकड़े गए  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने शारजाह से आए दो युवकों से 1.731 किग्रा. सोना बरामद किया। दोनों ने सोना अंडरवियर में छिपा रखे थे। बरामद सोने की कीमत 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1424 से दोनों युवक चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर जांच हुई तो उनके पास से सोना बरामद हुआ है।

कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम