katniमध्यप्रदेश

जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम की सख्त पहल,पाइप लाइन लीकेज मरम्मत कार्य को दी जा रही प्राथमिकता, 434 लीकेज की कराई गई मरम्मत

जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम की सख्त पहल,पाइप लाइन लीकेज मरम्मत कार्य को दी जा रही प्राथमिकता, 434 लीकेज की कराई गई मरम्म

 

कटनी। नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर में जल अपव्यय रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 मार्च से प्रारंभ हुए अभियान के तहत अब तक कुल 434 पाइप लाइन लीकेज की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका त्वरित मरम्मत कार्य कराया जा चुका है।

 

कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीमों को विभिन्न वार्डों में सक्रिय किया गया है, जो नियमित निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की पहचान कर रही हैं। प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अनावश्यक जल बहाव को रोका जा सके।

 

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि नागरिकों की भी सहभागिता आवश्यक है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पाइप लाइन लीकेज या जल अपव्यय की सूचना तत्काल निगम को दें, ताकि समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

 

इस अभियान के माध्यम से न केवल जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, बल्कि शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को भी अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।

फोटो

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि