सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म,गुरुवार को कटनी सिटी मॉल में दोपहर 12 बजे होगी विशेष स्क्रीनिंग
कटनी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। विशेष स्क्रीनिंग गुरुवार, 08 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में होगी।
महापौर श्रीमती सूरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, साहस एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराते हुए सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश देना है। स्क्रीनिंग में निगम स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्टाफ शामिल होंगे।
इस विशेष कार्यक्रम में सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों के साथ फिल्म का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
कटनी में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए इस प्रकार की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महापौर श्रीमती सूरी द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार, सकारात्मक सोच एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

