Site icon Yashbharat.com

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी संपन्न,जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित वक्ताओं ने किया संबोधित, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर हुई चर्चा

Picsart 26 10 30 19 08 35 257

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक गोष्ठी संपन्न,जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित वक्ताओं ने किया संबोधित, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर हुई चर्चा

कटनी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत कटनी के सत्यजोत लॉन में विधानसभा स्तरीय प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रबुद्धजनों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नागरिकों एवं गणमान्यजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल एवं पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन सहित वक्ताओं ने संबोधित किया।

 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल संवैधानिक संस्थाओं से नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के साथ उसके कर्तव्य भी महत्वपूर्ण हैं। श्री टंडन ने कहा कि भाजपा का यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित के प्रति जनजागरण का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक समरसता और सुशासन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

मुड़वारा विधायक  संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास और उसकी भागीदारी से मजबूत होता है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम और अराजकता के वातावरण के स्थान पर सकारात्मक संवाद, जागरूकता और विकास की सोच को आगे बढ़ाना आवश्यक है।

 

पूर्व विधायक  अलका जैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित के विषयों पर जनमानस को जागरूक करे।

 

गोष्ठी में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही

 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष  सुनील उपाध्याय ने किया। पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव ने उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति सजग रहकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।जिला उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल,  पीतांबर टोपनानी,  रामचन्द्र तिवारी एवं मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  श्याम निषाद मंचासीन रहे तथा कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version