Site icon Yashbharat.com

ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 356 लीटर अवैध देशी प्लेन/मसाला,58.5 लीटर अंग्रेजी शराब,56 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती लगभग तीन की शराब बरामद,कार्यवाही के दौरान 105 शराब माफियाओं पर आबकारी एक्ट की धाराओं में 105 अपराध दर्ज*

Picsart 26 05 08 17 17 15 648

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

*“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 356 लीटर अवैध देशी प्लेन/मसाला,58.5 लीटर अंग्रेजी शराब,56 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती लगभग तीन की शराब बरामद,कार्यवाही के दौरान 105 शराब माफियाओं पर आबकारी एक्ट की धाराओं में 105 अपराध दर्ज

 

 

 

पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा शराब माफियाओं के नेटवर्क को जिले से उखाड़ने हेतु ऑपरेशन शिकंजा का अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी तहत कटनी पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही का उद्देश्य कटनी जिले में नशे के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवं नशे को जड़ से उखाड़ने हेतु संलिप्त कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में ,कटनी जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों, एवं उनकी टीमों द्वारा एक साथ संपूर्ण जिले में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान 105 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 105 प्रकरण दर्ज किए गए आरोपियों से कुल 356 लीटर अवैध देशी शराब,58.5 अंग्रेजी शराब, ,56 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जप्त अवैध शराब की कीमत 2,88,900 ₹आकी गई।

 

उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Exit mobile version