katniमध्यप्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा : कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67 शराब माफियाओं पर केस, 211 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑपरेशन शिकंजा : कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67 शराब माफियाओं पर केस, 211 लीटर अवैध शराब जब्

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत शनिवार को जिलेभर में एक साथ व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 67 शराब कारोबारियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 67 प्रकरण दर्ज करते हुए 211.34 लीटर अवैध शराब जब्त की।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 124.34 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी प्लेन/मसाला शराब तथा 87 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 89 हजार 720 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने सभी 67 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत आगे भी इसी प्रकार सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button