Site icon Yashbharat.com

थाना कुठला पुलिस द्वारा ’’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत बालक को मुम्बई से किया दस्तयाब

IMG 20240307 WA0038

ऑपरेशन मुस्कान। थाना कुठला पुलिस द्वारा ’’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत बालक को मुम्बई से किया दस्तया। घटना का संक्षिप्त विवरणः- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला के अप. क्र. 206/2023 धारा 363 भा.द.वि. के अपहृत बालक को प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत अपहृत बालिका एवं बालक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः- ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा आदि स्टाफ की विशेष भूमिका रही है

Exit mobile version