Site icon Yashbharat.com

UN में भारतीय राजदूत अकबरुद्दीन का twitter हैंडल हैक

twitter 27 10 2017

नेशनल डेस्‍क। अज्ञात हैकरों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया। हैकरों ने उस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति का फोटो डाल दिया था।

अकबरुद्दीन ने कहा कि उन्हें हतोत्साहित करने के लिए ऐसा किया गया। हैकरों के विदेश में रहने का संदेह जताया गया है। उन्होंने भारतीय राजदूत का ट्विटर अकाउंट चेंज कर दिया था।

साथ ही दो फोटो और एक वीडियो डाल दिया था। एक फोटो पाक राष्ट्रपति मामून हुसैन का था और दूसरा तुर्की और पाकिस्तान के झंडे का।

दिवंगत भारतीय अभिनेता राज कपूर की फिल्म का गीत ‘आवारा हूं’ का वीडियो भी डाला गया था। हैक किए जाने का पता चलने पर ट्विटर हैंडल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

ट्विटर ने बाद में इसे बहाल कर दिया और हैकिंग की इसकी जांच शुरू कर दी। अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं वापस आ गया हूं।

हैक करने से ज्यादा यह मुझे हतोत्साहित करने के लिए था। मदद करने के लिए ट्विटर इंडिया और अन्य बहुत से लोगों को धन्यवाद।’

नेट से जुड़े लोगों को इस साइबर हमले का पता चला और उन्होंने हैक किए गए अकाउंट पर डाले गए दोनों फोटो और वीडियो को रीट्वीट किया।

Exit mobile version