उमरिया पान पुलिस को मिली सफलता: 02 वर्षों से फरार गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उमरिया पान पुलिस को मिली सफलता: 02 वर्षों से फरार गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जे
कटनी -उमरियापान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी उमरिया पान, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2017 के मामले में फरार एक वारंटी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
माननीय न्यायालय जेएमएफसी ढीमरखेड़ा के न्यायालय में वर्ष 2017 के एक मारपीट के प्रकरण में आरोपी लगातार 02 वर्षो से पेशी पर अनुपस्थित चल रहा था। माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी राजेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी तिघरा, थाना उमरिया पान के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
लंबे समय से फरार चल रहे इस वारंटी की उमरिया पान पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश और पतासाजी की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने के उपरांत उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।
कार्यबाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सउनि कोदूलाल , प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आशीष झारिया, अजय सिंह, आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, रोहित झारिया, मोहन मुबेल, जगन्नाथ सिंह की बिशेष भूमिका रही l








